Ballia News: ग्राम टगुनिया में मनायी गयी शहीद सैनिक रामप्रवेश यादव की 7वीं पूण्यतिथि, लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
बेल्थरा रोड, बलिया। शहीद सैनिक रामप्रवेश यादव की 7वीं पूण्य तिथि शुक्रवार को उनके गृह ग्राम टगुनिया में शहीद स्मारक स्थल पर मनाई गयी। कार्यक्रम के दौरान सभी ने शहीद रामप्रवेश यादव की बीर गाथा की चर्चा करते हुए कहा कि हमारी मिट्टी और वह माता-पिता धन्य हंै जिसने ऐसे बीर सपूत को पैदा किया था। जिसने अपनी बीर गाथा से क्षेत्र ही नही पूरे बलिया का नाम रोशन किया। सभी ने उनकी मूर्ति पर फूल माला चढ़ा कर भावभीनी शोक श्रद्धांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम के दौरान सभी की आंखे नम हो गयी थी।
22वीं वाहिनी एस0एस0बी महराजगंज के उप कमाण्डेन्ट महाबीर भामू, मुख्य आरक्षी दिनकर मिश्रा, आरक्षी यतेन्द्र सिंह, आरक्षी मनीष कुमार ने अपनी तरफ से शहीद के पिता लाल बचन यादव, माता विद्यावती देवी व पत्नी चिन्ता देवी को ऊनी साल प्रदान कर शहीद रामप्रवेश यादव की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया, इसके अलावे 14 वाहिनी से सहायक उप निरीक्षक अमित सिंह ने रामप्रवेश यादव की शहादत दिवस को याद कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
इस मौके पर पूर्व विधायक धनन्जय कन्नौजिया, पूर्व ब्लाक प्रमुख विनय प्रकाश अंचल, जिला पंचायत सदस्यों में जनार्दन सिंह यादव, दिनेश यादव फौजी, हरेराम यादव, संतोष राम, महेश यादव प्रधान प्रतिनिधि, पूर्व प्रधान बांकेलाल यादव, समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुरेश यादव, मोती चन्द यादव के अलावे पिता लाल बचन यादव, माता विद्यावती देवी, भाई गोल्डेन यादव, अमन यादव, पत्नी चिन्ता देवी, पुत्र आयुष, आशीष आदि ने भी फूल माला चढ़ाकर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। अध्यक्षता सेवा निवृत सैनिक राम अवध यादव एवं संचालन धर्मेन्द्र यादव ने किया।