उत्तर प्रदेशबलियाबांसडीह

Ballia News: किसी भी कीमत पर हमको 2027 का विधानसभा चुनाव जितना है: सपा विधायक संग्राम सिंह यादव

बांसडीह, बलिया। समाजवादी पार्टी विधानसभा बाँसडीह की एक कार्यकर्ता बैठक आदित्य मैरेज हाल पर आयोजित हुई।आयोजित बैठक के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के फेफना के विधायक व सपा जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव रहे। बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव के लिये आप आज से ही कमर कस ले।किसी भी कीमत पर हम को 2027 का विधानसभा चुनाव जितना है। आज प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार वोट के लिये किसी की भी बलि चढ़ा देना चाहती है।आये दिन फर्जी एनकाउंटर हो रहे हैं।

खुद तो भारत वर्ष के वे प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री है जो स्वयं अपना मुकदमा वापस लिये जिन पर गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज थे।आज अपराध चरम पर है।भाजपा की सरकार में कोई सुरक्षित नही है। मंहगाई ,बेरोजगारी,भरस्टाचार,बहुत बढ़े हैं।हम लोग भेदभाव की राजनीति नही करते।हम लोग सभी धर्म जाती मजहब को मानने वाले लोग हैं।आप लोग गाँव मे जाइये।सभी लोगो को जोड़िए।समाजवादी पार्टी को आगे बढ़ाइए।

कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए बिशिष्ट अतिथि पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ताओ के बल पर पार्टी चलती हैं।कार्यकर्ताओं से ही संगठन चलता है।हम लोग चुनाव जीतते हैं हारते है। केवल कार्यकर्ताओ के बल पर ।आज देश व प्रदेश की हालत खराब है। जब प्रदेश से अपराधी खत्म हो गए तो आये दिन प्रदेश में अपराध कहा से हो रहा है।मंहगाई,बेरोजगारी छाए हुए हैं।प्रदेश की सरकार केवल एक कार्य मे निपुड है।केवल फर्जी एनकाउंटर करने में।अब देश व विभन्न प्रदेशो से भाजपा का सफाया हो रहा है।विधानसभा चुनाव में यूपी से भी भाजपा का सफाया होगा।आप लोग घर घर जाइये लोगो से संपर्क करिये।

कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करने वालो में श्याम बहादुर सिंह,यशपाल सिंह,नीरज सिंह गुड्डू,उमेश मिश्र,अशोक यादव,बेदप्रकाश सिंह,सुनील मोर्य,हरिशंकर वर्मा, प्रवीण कुमार सिंह,अरुण यादव,लालसाहब सिंह,पप्पू सिंह, डॉ राजकुमार भर्ती, बच्चा लाल राम,उपेंद्र सिंह,बिहारी पाण्डेय,फेकू उपाध्याय, हैप्पी पाण्डेय,रामदेव यादव,देवेंद्र यादव,श्री भगवान वर्मा,हीरालाल वर्मा ,अवधेश यादव ,संकल्प सिंह आदि रहे। अध्यक्षता विधानसभा के अध्यक्ष उदय बहादुर सिंह व संचालन चन्द्रशेखर यादव ने किया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *