Site icon Purvanchal – Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News

Ballia News: भाजपा नेत्री सिंपी सिंह ने अपनी हत्या की धमकी मामले में की पुलिस में शिकायत, मुकदमा दर्ज

बांसडीह (बलिया) भाजपा नेत्री व बांसडीह की मंडल उपाध्यक्ष सिंपी सिंह की अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन पर हत्या की धमकी देने के मामले में पुलिस ने महिला नेत्री की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी गयी तहरीर में कस्बे के बड़ी बाजार निवासी सिंपी सिंह ने बताया है कि उनकी माताजी फरीदाबाद (हरियाणा) में रहतीं हैं।उनके फोन पर एक।अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन किया गया और धमकी दी गयी कि तुम्हारी पुत्री ज्यादा राजनीति कर रही है।

उसे बता दो वह ज्यादा दिन बच नही पायेगी जल्द ही जान से हाथ धो बैठेगी। इसके बाद फोन काट दिया गया। इस फोन काल से घबरायी माताजी ने मुझे फोन कर इसकी जानकारी दी। मामले में भाजपा नेत्री की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version