Site icon Purvanchal – Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News

Ballia News: विधायक केतकी सिंह की हत्या की धमकी से अक्रोशित भाजपा कार्यकर्ता, की विधायक की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

बांसडीह। विधायक केतकी सिंह को अज्ञात के द्वारा पर्चे के माध्यम से हत्या किये जाने की धमकी से अक्रोशित भाजपा कार्यकर्ता आज भाजपा बांसडीह मंडल के अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी बांसडीह अभिषेक प्रियदर्शन के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और तत्काल मामले के खुलासे के साथ ही विधायक की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की गई।

जिलाधिकारी को सौपे गये ज्ञापन में बताया हुआ है की क्षेत्र की विधायक विधायक केतकी सिंह को जगह जगह पर्चे के माध्यम से उनकी हत्या किये जाने की बात कही गई है जो गंभीर होने के साथ ही चिंताजनक है साथ ही ज्ञापन के माध्यम से मांग किया गया है की इस कृत्य में शामिल लोगो के खिलाफ कड़ी कानूनी कारवाई के साथ ही विधायक की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाया जाये।

भाजपा बांसडीह मंडल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा ने बताया की सगठन और भाजपा कार्यकर्ता विधायक केतकी सिंह की सुरक्षा के साथ कोई लापरवाही प्रशासन द्वारा नही होनी चाहिये और जिला प्रशासन द्वारा विधायक के मना किये जाने के बावजूद भी उनकी सुरक्षा के साथ कोई समझौता न हो।श्री ओझा ने बताया की इस प्रकरण को लेकर भाजपा कार्यकर्ता बहुत ही चिंतित के साथ अक्रोशित है।

पुलिस प्रशासन को जल्द ही इस कृत्य करने वालो को गिरफ्तार करे।इस मौके पर राजेंद्र सिंह,चंद्रमा गिरी,मुन जी गोंड,सुमित रंजन रावत,दुर्गेश मिश्रा,तेजबहादुर रावत,बलिराम साहनी,अवनीश मिश्रा,अरुण पांडेय,शिवम गुप्ता सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version