Ballia News: राज्य महिला आयोग का सदस्य बनाये जाने के बाद सुनीता श्रीवस्ताव का बांसडीह आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया भव्य स्वागत
बलिया। प्रदेश सरकार द्वारा भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनीता श्रीवस्ताव को राज्य महिला आयोग का सदस्य बनाये जाने के बाद बांसडीह प्रथम आगमन पर बांसडीह चौराहे पर भाजपा बांसडीह मंडल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओ ने भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओ ने राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव को मालाओं से लाद दिया। मंडल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा ने श्रीमती श्रीवास्तव को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।कार्यकर्ताओ द्वारा जय श्रीराम और योगी मोदी जिंदाबाद नारो से पूरा चौराहा गूंज उठा। अपने स्वागत से अभिभूत राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव ने कहा की उनकी पहली प्राथमिकता पूरे प्रदेश में महिलाओ की सुरक्षा की चिंता और उनको हर क्षेत्र में सम्मान मिले यह होगी।
श्रीमती श्रीवास्तव ने कहा की भाजपा नेतृत्व और प्रदेश में चल रही योगी सरकार ने एक छोटे से कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौपी है उसका वह निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगी।बांसडीह चौराहे पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में तेजबहादुर रावत,मूनजी गोंड,शिवम गुप्ता,अवनीश मिश्रा,सुमित रंजन रावत,दुर्गेश मिश्रा,गोपाल गुप्ता,अखिलेश तिवारी,पप्पू सिंह,बृजेश गुप्ता सहित बड़ी सख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।