Site icon Purvanchal – Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News

Ballia News: मोदी और योगी की सरकार में आम जनता अपने आपको सुरक्षित महसूस कर रही: विधायक केतकी सिंह

बांसडीह, बलिया। भाजपा नेतृत्व द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान के दूसरे चरण के अंतर्गत भाजपा बांसडीह मंडल के तत्वाधान में आज रुकुनपुरा ग्रामसभा में सदस्यता कैंप का आयोजन किया गया जिसमे विधायक केतकी सिंह ने आनलाइन बड़ी सख्या में उपस्थित लोगो को पार्टी की सदस्यता दिलाई। आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुये विधायक केतकी सिंह ने कहा की आज मोदी और योगी की सरकार में आम जनता अपने आपको सुरक्षित महसूस कर रही है साथ ही लोगो को सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे उनके खाते तक पहुंच रहा है।

श्रीमती सिंह ने कहा की यही पिछली गैर भाजपा सरकारों में महिलाये दिन में भी अपने आपको असुरक्षित महसूस करती थी।विधायक द्वारा एक सौ दस (110) लोगो को ऑनलाइन सदस्य बनाया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा बांसडीह मंडल के अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा ने कहा की आगामी 16 अक्तूबर तक पार्टी द्वारा दूसरे चरण की सदस्यता अभियान चलेगा जिसमे जगह जगह कैंप लगाकर लोगो को पार्टी से जोड़ा जायेगा।

आयोजित कार्यक्रम में तेजबहादुर रावत,सरस्वती देवी,सुरेंद्र राजभर,मुनजी गोड,राजाराम साहनी,दुर्गेश मिश्रा,शिवप्रकाश साहनी,अवनीश मिश्रा,अजय यादव,नंदू सिंह,बालेंदु राजभर सहित आदि लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा बांसडीह मंडल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा ने तथा संचालन मंडल सदस्यता सह संयोजक शिवम गुप्ता ने किया।

Exit mobile version