Site icon Purvanchal – Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News

Ballia News: बांसडीह में स्वतंत्रता सेनानियों ने शहीदों को किया नमन, स्वतंत्रता सेनानी रामविचार पाण्डेय का भव्य स्वागत

बलिया। 18 अगस्त को परंपरा के अनुसार बलिया से बैरिया होते हुये सेनानियों व उनके उतराधिकारियों का दल वरिष्ठ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित रामविचार पांडेय के नेतृत्व में रविवार को  बांसडीह कचहरी चौराहे पर पहुंचा । जहा पर प्रशासन की तरफ से उपजिलाधिकारी बांसडीह अभिषेक प्रियदर्शी, पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रभात कुमार, प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह बबलू सहित सेनानी उत्तराधिकारी सगठन बांसडीह के अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा ने जैसे ही बस से उतरे सभी सेनानियों का स्वागत फूल मालाओं से किया।

पूरा वातावरण देश भक्ति के नारों से गुंजायमान हो गया। इसके उपरांत सेनानी तथा उनके आश्रितों ने चौराहे पर स्थित सेनानी स्मारक और सप्तर्षि द्वार पर पुष्प अर्पित करने के उपरांत बांसडीह डाकबंगला स्थित शहीद पंडित रामदहीन ओझा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। व ब्लॉक परिसर में बने सेनानी स्तंभ पर अपनी श्रधांजलि अर्पित की।इस मौके पर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामविचार पाण्डेय ने कहा कि 18 अगस्त को शहीद हुए सेनानियों को श्रद्धांजलि देता हूं।आज का दिन बलिया के व देश के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में लिखा गया। देश मे बाँसडीह सर्वप्रथम आजाद होने वाला नगर बना था 1942 में।हम सब लोगो ने मिलकर देश की आजादी की लड़ाई लड़ी।आज सेनानियों के बल पर ही हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। बाँसडीह के प्रथम शहीद प रामदहीन ओझा रहे।तो 1942 में प्रथम तहसीलदार गजाधर शर्मा बने।जो इतिहास के पन्नो में स्वर्णाक्षरों में लिखा गया।

आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से द्विजेन्द्र कुमार मिश्र,बिनय पाण्डेय,बंशरोपन पाण्डेय,बासदेव ठाकुर,संतोष शुक्ल,,गंगासागर सिंह,डा बिनोद,राकसह मिश्र,अवनीश पाण्डेय,चंदन गुप्ता,मेहीलाल सिंह,दीवान ,बसंत सिंह,श्रीराम ,राकेश सिंह,मुन्जी गोंड़ आदि रहे। संचालन प्रतुल ओझा ने किया।

बाँसडीह नगर पंचायत में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामविचार पाण्डेय के नेतृत्व में सेनानियों की टीम बाँसडीह पहुचते ही नगर पंचायत चेयरमैन सुनील कुमार सिंह,उपजिलाधिकारी अभिषेक प्रियदर्शी, सीओ प्रभात कुमार,प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह,पंडित रामदहीन ओझा के पौत्र नरेंद्र ओझा ने पुष्प गुच्छ व फूल मालाओं से स्वागत किया।

इस मौके पर भारत माता की जय,बन्दे मातरम,रामदहीन ओझा अमर रहे के नारों के साथ बाँसडीह गुंजायमान हो गया।इनसेटनगर पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह बबलू ने आये हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामविचार पाण्डेय व उनके उत्तराधिकारियों को अंगवस्त्र व फूल मालाओं से स्वागत किया।

Exit mobile version