उत्तर प्रदेशबलियाबांसडीह

Ballia News: 78वें स्वतंत्रता दिवस पर बांसडीह में स्कूली बच्चों ने किया प्रभात फेरी तो बांसडीह पुलिस ने निकाला तिरंगा यात्रा

बांसडीह, बलिया। पूरे देश में 78वें स्वतंत्रता दिवस पर शुक्रवार को धूम देखा गया। वहीं बलिया जिले के बाँसडीह में स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी किया तो बांसडीह पुलिस ने तिरंगा यात्रा निकाला, जो आकर्षण का केन्द्र बना रहा। विद्यालयों में देश भक्ति सहित समाज में अन्य जागरूक कार्यक्रम बच्चों द्वारा प्रस्तुति हुआ जिसे देखते ही लोग रह गए। इतना ही नहीं नगर पंचायत बाँसडीह चेयरमैन ने 30 साल तक नगर पंचायत में काम करने वाली रिटायर्ड महिला कर्मचारी से मुख्य अतिथि के रूप में झंडा तोलन करवा कर वाह वाही ले ली।

देश भर में शुक्रवार को 78वें स्वतंत्रता दिवस पर जश्न मनाया गया।बाँसडीह तहसील मुख्यालय पर उपजिलाधिकारी अभिषेक प्रियदर्शी, बाँसडीह कोतवाली में सीओ प्रभात कुमार, नगर पंचायत बाँसडीह पर अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह,सीएचसी पर अधीक्षक वेंकटेश मौआर,विजन पब्लिक एकेडमी ,अंकुर पब्लिक इंटर कालेज पर प्रबंधक तरुण प्रकाश सिंह,किड्जी कैरियर पर राजप्रकाश सिंह,सुखपुरा थाने पर थानाध्यक्ष योगेंद बहादुर सिंह ,पंजाब नेशनल बैंक पर प्रबंधक अनिल कुमार,विजन एकेडमी पर रूपा पाण्डेय ,बाबा भीरुगनाथ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरार पर नरेंद्र मिश्र ने झंडा फहराया गया।

बाँसडीह पुलिस ने सीओ प्रभात कुमार के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह सहित पूरी पुलिस टीम नगर व शहीद स्मारक पर पहुँचकर सेनानियों को श्रद्धासुमन अर्पित कर प्रभात फेरी निकाली।तहसील क्षेत्र के विभन्न विद्यालयो के बच्चों ने नगर भ्रमण कर प्रभात फेरी निकाला।30 साल तक नगर पंचायत में सेवा देने वाली चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारी का सराहनीय रहा कार्यकाल ,झंडा तोलन करवाया मुझे फक्र है – चेयरमैन बाँसडीहदेश में 15 अगस्त बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।लेकिन बाँसडीह नगर पंचायत कार्यालय पर जो दिखा।, चर्चा का विषय बना रहा।

अक्सर आपने देखा होगा, झण्डा तोलन विभाग के बड़े अधिकारी हो या बड़े नेता या मंत्री इन्हीं लोगों के द्वारा झंडा तोरण कराया जाता है। लेकिन बांसडीह अध्यक्ष सुनील सिंह लेकिन बाँसडीह अध्यक्ष सुनील सिंह ने अपने रिटायर्ड चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारी कौशल्या देवी का इतना सम्मान किया कि लोग देखते ही रह गए ।और उक्त महिला कर्मचारी रिटायर्ड ने ही झंडा तोलन किया। वही अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि जिस निष्ठा के साथ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कौशल्या देवी ने नगर पंचायत में कार्य किया उसे हमेशा याद किया जाएगा। मुझे फक्र हो रहा है की कौशल्या देवी ने ने नगर पंचायत कार्यालय पर आज झंडा तोलन किया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *