उत्तर प्रदेशबलियाबांसडीह

Ballia News: भाजपा बांसडीह मंडल की कार्यशाला में बोली क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव, सदस्यता अभियान को पर्व की तरह मनायें कार्यकर्ता

बलिया। भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा 1 सितंबर से व्यापक स्तर पर चल रहे सदस्यता अभियान के क्रम में आज भाजपा बांसडीह मंडल की कार्यशाला मंडल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा की अध्यक्षता में बांसडीह डाकबंगला पर आयोजित हुआ जिसमे बतौर मुख्य अतिथि भाजपा गोरक्ष प्रांत की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा पंडित दिन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके किया।

आयोजित बैठक में मंडल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा ने क्षेत्रीय उपाध्यक्ष को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुये भाजपा गोरक्ष प्रांत की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव ने कहा की सगठन द्वारा 1 सितंबर से सदस्यता अभियान प्रारंभ हो रहा है इस अभियान को कार्यकर्ता पर्व की तरह मनाये और इस अभियान को आम जनता से जोड़े साथ ही अधिक से अधिक युवा,किसान और महिलाओं की सदस्यता अभियान मे भागीदारी हो।

श्रीमती श्रीवास्तव ने कहा की केंद्र तथा प्रदेश में मोदी और योगी के नेतृत्व ने चल रही डबल इंजन की सरकार द्वारा धरातल पर जो कार्य आम जनता के लिये किया गया है वह एक मिशाल है।भाजपा बांसडीह मंडल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा ने कहा की 1 सितम्बर से चलने वाले सदस्यता अभियान की तैयारी पूरी कर ली गई है और इसकी सफलता के लिये मंडल के पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।आयोजित बैठक में राजेंद्र सिंह,चंद्रमा गिरी,मुनजी गोड,सिंपी सिंह,बलिराम साहनी,सुमित रंजन रावत,अवनीश मिश्रा,शिवम गुप्ता,अनिल वर्मा,अमित यादव सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक का संचालन भाजपा बांसडीह मंडल के सदस्यता प्रमुख तेजबहादुर रावत ने किया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *