Ballia News: आज से शारदीय नवरात्रि शुरू, बांसडीह स्थित मंदिरों में दर्शन पूजन के लिये लगा लोगों का तांता
बांसडीह, बलिया। आज से शारदीय नवरात्रि शुरू हो गए हैं। हिंदू धर्म में नवरात्रि के त्योहार का विशेष महत्व होता है। नवरात्रि पर देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की विशेष रूप से पूजा की जाती है। आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि लेकर नवमी तिथि तक शारदीय नवरात्रि रहती है। बाँसडीह क्षेत्र के विभन्न मंदिरों माँ चक्रवर्धारिणी मंदिर बाँसडीह कचहरी,बड़ी बाजार स्थित आदि शक्ति माँ भगवती मंदिर,सहित मंदिरों में लोगो का तांता दर्शन पूजन के लिये सुबह से ही लगा रहा।
नगर सहित ग्रामीण अंचल के क्षेत्रों में शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना के साथ विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा और अनुष्ठान आरंभ होते शुरू हो गए। नवरात्रि के पहले दिन देवी मां पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की आराधना की जाती है।
कलश स्थापना के बाद नौ दिनों तक देवी दुर्गा की पूजा की जाती है। प्रतिदिन देवी के एक रूप की पूजा होती है साधक नियमपूर्वक व्रत, ध्यान और आराधना करता है। नौ दिनों की पूजा के बाद दशमी के दिन ‘विजयादशमी’ के पर्व पर कलश विसर्जन किया जाता है।
कलश स्थापना के साथ जौ बोने की परंपरा भी होती है। जौ को प्रतीकात्मक रूप से सुख, समृद्धि और उर्वरता का प्रतीक माना जाता है। इसे मिट्टी के पात्र में बोया जाता है और इसके बढ़ने को शुभ संकेत माना जाता है।