Site icon Purvanchal – Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News

Ballia News: अमर शहीद सेनानियों के बलिदान को भुलाया नहीं सकता: विधायक केतकी सिंह


बांसडीह, बलिया। देश भर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा बुधवार को भी तिरंगा यात्रा निकाली गयी।जहां बाँसडीह विधायक केतकी सिंह तिरंगा यात्रा में शामिल हुईं। नारायनपुर गांव से निकली तिंरगा यात्रा को विधायक केतकी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विधायक स्कूटी चलाते हुए नजर आईं।


तिरंगा यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में युवा और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। नारायनपुर गांव स्थित शहीद सैनिक बृजेन्द्र बहादुर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन करने के बाद यात्रा मैरीटार, कैथवली, बेरूआरबारी होते हुए सुखपुरा में संपन्न हुई। सुखपुरा में अमर शहीद सेनानियों को कार्यकर्ताओं ने नमन किया।

विधायक केतकी सिंह ने कहा कि अमर शहीद सेनानियों के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है। युवाओं को भारत को सशक्त व विकसित बनाने के लिए सेनानियों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर कार्य करना चाहिए। इस दौरान मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह, मिथिलेश तिवारी, प्रतुल ओझा, शेतांशु गुप्ता, अजीत मिश्र, दुर्गेश मिश्र, मुनजी गोंड आदि थे।

Exit mobile version