Site icon Purvanchal – Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News

Ballia News: उभांव के कुशहा भांड़ में विद्युत ट्रांसफार्मर बदलने के तीन दिन बाद पुनः जला, भीषण गर्मी में ग्रामवासी परेशान

बलिया। स्थानीय क्षेत्र पंचायत के ग्राम पंचायत कुशहाभांड़ में 10 केबीए का जला विद्युत ट्रांसफार्मर बदलते ही 3 दिन बाद ही पुनः फिर जल गया। इसकी पुष्टि एक लाईनमैन ने जांच करने के बाद की। इसके कारण एक बार फिर पूरा ग्राम पंचायत अंधेरे में डूब गया। इस भीषण उमस भरी गर्मी में विद्युत ट्रांसफार्मर जल जाने से लोगों का गर्मी से बुरा हाल हो गया है। वहीं ट्रांसफार्मर जलने का मुख्य कारण ओवरलोड बताया जा रहा है।

ग्रामीणों की माने तो यहां पर 10 केबीए के ट्रांसफार्मर से करीब 5 दर्जन घरों में विद्युत आपूर्ति जाती है। जिसके कारण ओवरलोड के चलते यह ट्रांसफार्मर निरन्तर जल जा रहा है। अधिकारियों की उदासीनता के कारण उपभोक्ताओं की परेशानियां बढ़ रही है। ग्राम3ीण रामकृत यादव का कहना है कि विद्युत विभाग के आलाधिकारियों को ध्यान देकर क्षमता वृद्धि में 25 केबीए का विद्युत ट्रांसफार्मर लगाना चाहिए।

इस भीषण भरी गर्मी में बार-बार विद्युत ट्रांसफार्मर जल जाने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त ब्याप्त हो गया है। 17 अगस्त को विद्युत ट्रांसफार्मर जल गया था। जो 26 अगस्त को लगाया गया था। वह भी 3 दिन बाद जल गया। रात में बिजली न होने के कारण लोग बेचैन होकर सड़कों पर घूमने लग रहे हैं। अंधेरे के कारण विषैला जीव जंतुओं के भी काटने का भय लोगों को सता रहा है।

Exit mobile version