Site icon Purvanchal – Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News

Ballia News: भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री छट्ठू राम के नेतृत्व में बेल्थरा रोड में निकाली गयी तिरंगा यात्रा

बिल्थरा रोड, बलिया। सरकार एवं शासन के फरमान के बाद भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री छट्ठू राम के नेतृत्व में स्थानीय नगर में तिरंगा यात्रा निकाला गया। जिसमे स्कूल के बच्चे तथा पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे। पूर्व मंत्री छट्ठू राम ने झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ गया। इस तिरंगा यात्रा में सैकड़ो की संख्या में लोग हाथों में तिरंगा लेकर देश भक्ति की भावना दिखाई। तिरंगा यात्रा में देशभक्ति के तराने गूंजते रहे। यह भव्य तिरंगा यात्रा चौकिया मोड अंबेडकर प्रतिमा से प्रारंभ होकर चौधरी चरण सिंह तिराहा होते हुए रेलवे स्टेशन पहुंची।

यात्रा का समापन बाबा साहब, चौधरी चरण सिंह एवं सुभाष चंद्र बोस के प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद हुआ।इस मौके पर अमरजीत सिंह, सतीश गुप्ता मंडल अध्यक्ष, दिलीप सिंह मंडल अध्यक्ष, पंकज मिश्रा, नामोद तिवारी, अरविंद गौतम, देवेंद्र गुप्ता एडवोकेट, संजीत शर्मा, अजीत राव, दीपक राजभर एवं विद्यालय के बच्चे उपस्थित शामिल रहे।

Exit mobile version