Site icon Purvanchal – Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News

Gorakhpur News: पति ने उठाया चरित्र पर सवाल, पत्नी ने सहेलियों संग मिल ब्लेड से काटा गुप्तांग

गोला, गोरखपुर। गोला क्षेत्र से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करना भारी पड़ गया। पति ने इस मामले में पत्नी पर ताना मारना शुरू किया तो पत्नी बौखला गई और अपनी दो सहेलियों के साथ मिलकर पति का गुप्तांग ब्लेड से काट दिया। किसी तरह से जान बचाकर युवक अस्पताल पहुंचा। युवक ने पत्नी और उसकी सहयोगी दो महिलाओं पर केस दर्ज कराया है।

गोला क्षेत्र में एक युवक को पिछले कुछ दिनों से अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह हो गया था। आए दिन इसे लेकर वह ताना मारने लगा था। गुरुवार को भी पति-पत्नी के बीच में विवाद हो गया। दोनों के बीच में बहस होने के बाद पति अपने काम पर चला गया और थोड़ी देर बाद घर लौटा। इधर, पत्नी ने अन्य दो महिलाओं से आपबीती बताई और पति पर हमला करने की ठान ली। जैसे ही पति घर में आया, पत्नी हमलावर हो गई।

पत्नी व उसकी दो सहयोगी महिलाओं ने युवक को जमीन पर पटक दिया और फिर पत्नी ने अपने पास रखे ब्लेड से उसके गुप्तांग को काट दिया। गंभीर घाव लगने पर युवक तड़पने लगा और किसी तरह से हाथ-पैर चलाकर खुद को बचाया। युवक भागकर अस्पताल पहुंचा। खुद का उपचार कराने के साथ ही पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version